क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के माँझा प्रखण्ड अन्तर्गत MMGSY (अवशेष) योजना के तहत सहलादपुर बांध ढाला से बीरती टोला, निमुईयाँ (3.03 कि.मी.) और गौसिया बीटी रोड से बीरती टोला, निमुईया (1.565 कि.मी.) पथ की प्रकाशित निविदा अभियंता प्रमुख के पत्रांक-1002, दिनांक-30.04.2026 के द्वारा निरस्त एवं बरौली प्रखण्ड में विशुनपुरा में सिधवलिया वितरणी नहर 7.5 RD पर गुलजार रावत के घर के पास पुल निर्माण (11.70 मी.), जलपुरा और बथुआ के बीच पुल निर्माण (27.80 मी.) और माँझा प्रखण्ड में छितैली संतपुर के बीच पुल निर्माण (32.200 मी.) की प्रकाशित निविदा को अभियंता प्रमुख के पत्रांक-1654, दिनांक-30.04.2026 के द्वारा निरस्त किये जाने के कारण पथ का निर्माण नहीं होने से अवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त निरस्त निविदा को पुन: प्रकाशित कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?