क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के मांझा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज भैंसही के बलुही धाट पर दिनांक 15 अगस्त 2005 को हुई नाव दुर्धटना में शिव कुमारी, हरेजा कुमारी, उषा कुमारी, सरस्वती देवी, रिंकी कुमारी, बबीता देवी, सायरा बानो एवं शकीला देवी की डूवने से मृत्यु हो गई थी, तथा अब तक नदी में डूबने से उक्त मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान की राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं; यदि हाँ, तो सरकार नौका दुर्घटना में उक्त मृतक के परिजनों को कब तक अनुग्रह राशि देने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों?