क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत बैसा प्रखंड के सिरसी पंचायत वार्ड नं0 11 ग्राम मठवाटोली पोखरिया के 40 परिवारों के घर महानंदा नदी में वर्ष 2017 में कटकर विलिन हो चुका है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी 40 परिवार वर्ष 2017 से ही विस्थापित होकर सड़क के किनारे तंबू एवं झोपड़ी लगाकर शरण लिये हुये है, जिन्हें अब तक आपदा नियमावली के अनुरूप मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार आपदा से पीड़ित सड़क के किनारे तंबू एवं झोपड़ी लगाकर जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को नियमावली अनुसार 05 डी0 भूमि एवं अन्य मुआवजा प्रदान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?