क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड -पकरीबरावाॅ के ग्राम-एरूरी में दिनांक-02.06.2025 को तेज आँधी-चक्रवात के कारण घर की दिवार गिर जाने से 1. सरयुग यादव , 2. वृजनन्दन यादव, 3. कुसुम देवी सहित 14 व्यक्ति घायल हो गये थे,2. क्या यह बात सही है कि दिनांक-03.06.2025 को उक्त घटना में घायल सरयुग यादव का ईलाज के क्रम में सदर अस्पताल नवादा एवं दिनाक -04.06 .2025 को वृजनन्दन यादव का ईलाज के क्रम में पी०एम०सी०एच० पटना में मृत्यु हो गयी,3. यदि उपर्युक्त खण्ड़ों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त मृतकों के आश्रितों को आपदा कोष से 4-4 लाख रूपया अनुदान देने के साथ गम्भीर रूप से घायलों का ईलाज में हुए खर्च का भुगतान कराने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?