क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अन्तर्गत जाले प्रखण्ड के सहसपुर पंचायत के चंदौना निवासी श्री सुजीत मण्डल की पत्नी राधा देवी की मौत दिनांक 23.06.2022 को मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई थी जिसके संबंध मे दरभंगा जिला अन्तर्गत जाले थाना मे कांड संख्या - 79/2022 दिनांक 23.06.2022 दर्ज है साथ ही उक्त प्रखण्ड के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के श्री संतोष कुमार साव पिता श्री सिद्धेश्वर साव की 25 वर्षीय पुत्री वाणी कुमारी की मौत सर्पदंश के कारण दिनांक- 07.09.2024 को हो गई जिसके सम्बन्ध में रेफरल अस्पताल जाले की पर्ची संख्या -5696 दिनांक 07.09.24 में वाणी कुमारी का स्नेक बाईट से मृत्यु का स्पष्ट उल्लेख है,यदि हाँ तो सरकार उक्त मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान कब तक देने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?