क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बरारी विधान सभा क्षेत्र में बरारी एवं कुर्सेला प्रखण्ड गंगा एवं कोशी के किनारे बसा हुआ है जहाँ प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने के कारण बाढ़ से विस्थापित हुए परिवारों को रहने के लिए आश्रय स्थल का निर्माण नहीं कराया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड में बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?