क्या मंत्री,गृह विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत समेली प्रखण्ड सह अंचल में थाना नही रहने के कारण लोगों को अन्य प्रखण्ड में स्थापित फलका, पोठिया, कुर्सेला थानों में अपने कार्य हेतु जाना पड़ता है;यदि हॉं तो क्या सरकार समेली प्रखण्ड मुख्यालय में समेली थाना स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?