क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत कुर्सेला से गेड़ाबाड़ी एन0एच0-31 तक आए दिन दुर्घटना होते रहती है, परन्तु ट्रामा सेन्टर नहीं रहने के कारण मरीजों को पूर्णिया / कटिहार शहर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में जाना पड़ता है, जिसके कारण कुछ मरीजों की मृत्यु भी हो जाती है, यदि हाँ तो सरकार समेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नत करते हुए ट्रामा सेन्टर के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?