क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अन्तर्गत मोहिउद्दीन नगर हॉस्पीटल में दो एम्बुलेंस विगत कई वर्षो से जर्जर पड़ा है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त हॉस्पीटल में दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?