क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुगौली विधान सभा क्षेत्र जिला-पूर्वी चम्पारण अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुगौली में ओ0पी0डी0 लोड ज्यादा है, आई0पी0डी0 (इन पेंशेंट डिपार्टमेंट) से संबंधित मामले अधिक आते है, जबकि सुविधा का अभाव है| साथ ही NH से सटे रहने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ से संबंधित अधिक मरीज आते रहते हैं;2. क्या यह बात सही है कि सी0एच0सी0 सुगौली विशिष्ट हॉस्पिटल बनने की सभी शर्ते पूरा करता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त वर्णित सी0एच0सी0 हॉस्पिटल को विशिष्ट अस्पताल का दर्जा दिलाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?