क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत सुगौली विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड सुगौली के पंजिअरवा पंचायत के पंचभिड़वा अनुसूचित जाति महादलित बस्ती में सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड निर्माण हेतु मौजा-पंचभिड़वा, थाना नं0-16, खाता-18, खेसरा सं0-422, रकबा-50x60’ में सरकारी भूमि उपलब्ध है, जो वर्क शेड भवन बनने की सभी शर्ते पूरी करता है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थल पर सामुदायिक भवन सह-वर्कशेड का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?