क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जिला-पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत सुगौली प्रखण्ड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लाह टोली में वर्ग कक्ष, शौचालय, कीचेन शेड एवं चाहरदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है;2. क्या यह बात सही है कि लगभग 25 वर्ष पहले ब्लैक बोर्ड परियोजना से दो वर्ग कक्ष निर्मित है, जो वर्तमान में काफी जर्जर हो गया है, जबकि छात्रों की संख्या 200 से अधिक है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित राजकीय प्राथमक विद्यालय मल्लाह टोली में 5 वर्ग कमरा, चहारदीवारी, किचेन शेड एवं शौचालय का निर्माण कार्य कब-तक कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?