क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जिला-पूर्वी चम्पारण अन्तर्गत प्रखण्ड रामगढ़वा में पखनहिया -जैतापुर पथ में पेट्रोल पम्प से कोहबरवा ग्राम होकर डैनिया टोला जाने वाली 2 कि0 मी0 ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब है साथ ही कोहबरवा ग्राम में जल-जमाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है, जिसके कारण निकटवर्ती आबादी को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों?