क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चेनारी एवं रोहतास प्रखंड में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु +2 आवासीय विद्यालय नहीं है, जिसके चलते अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही हैं ;यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त सभी प्रखंडों में अनुसूचित जाति/जनजाति +2 आवासीय विद्यालय की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?