क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी विधानसभा क्षेत्र में नहर निर्माण होने के बाद से आज तक लांजी वितरणी एवं चेनारी वितरणी के अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी नहीं पहुँच रही हैं जिसमे उक्तक्षेत्र और रजवाहा का निर्माण नहीं हुआ हैं; यदि हाँ, तो सरकार कब तक लांजी वितरणी एवं चेनारी वितरणी के अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने एवं रजवाहा का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?