क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत रोहतास प्रखंड एवं नौहट्टा प्रखंड के ग्राम तेलकप,करमा सहित दर्जनों गांवो में पेयजल स्रोतों के दूषित होने के कारण शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या 18 वर्षो से बनी हुयी है; यदि हाँ तो सरकार कबतक इन दूषित पेयजल वाले गांवो में सोन नदी से पानी को लिफ्टिंग एवं फिल्टरिंग कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?