क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी प्रखण्ड में शिवसागर-चेनारी मुख्य पथ से ग्राम-चंदनपूरा, सदोखर होते हुए ग्राम-मगजपुरा (दलित बस्ती) तक एवं चेनारी-सदोखर पथ से ग्राम-दतौली, बभनगवा होते हुए ग्राम-पेवनदी (महादलित बस्ती) तक के निर्माणाधीन सड़क में घोर अनियमितता बरती जा रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों के निर्माण करा रहे दोषी संवेदक एवं विभागीय अभियंता पर जांच कराकर कार्यवाई एवं सड़क की गुणवत्ता सहित कार्य कबतक कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों?