क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला सहित उत्तर बिहार में पानी का जल स्तर बहुत निचे जाने चाँपाकल सुख गया है, और वर्षा भी बहुत कम हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार एवं सोनवरसा प्रखण्ड में नया समरसेबुल वोरिंग पेयजल के लिए गड़ा है, परन्तु पाईप लाईन नहीं बिछने के कारण लोगों को पीनेे का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सीतामढ़ी जिला के परिहार एवं सोनवरसा प्रखण्ड में नल-जल की सभी कमियों को दूर करते हुए जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?