क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, हर गाँव में सभी किसानों के बोंरिग पर बिजली पहुँचई जाय, जिससे किसान अपनी खेती कर सकें, जो अभी तक पुरा नहीं हुआ है;2.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार एवं सोनवरसा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर, नरफोड़ा, गम्हरिया डाम्ही, सहसराय, विशनपुुर, मानिकपुुर मुशहरनियाॅ, दलकावा, इन्दरवा, नरकटिया, दोसतीया , मढ़िया जैसे पचासौं गाॅवों में किसानों के बोंरिग पर बिजली नही दी गई है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सीतामढ़ी जिला के परिहार एवं सोनवरसा प्रखंड के सभी गाँवों सहित सभी छुटे हुए गाँवों में किसानों के बोंरिग पर बिजली पहुँचाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?