क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सोनवरसा प्रखण्ड अन्तर्गत पुरन्दाहा रजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के लालबन्दी ग्राम में प्राथमिक विद्यालय का भवन नहीं रहने के कारण छात्रों को पठन-पाठन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार प्राथमिक विद्यालय लालबन्दी में भवन निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?