क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत अवध विहारी संस्कृत महाविद्यालय रहीमपुर, खगड़िया कामेश्वर सिंह विश्वविद्यालय दरभंगा का अंगीभूत इकाई है एवं इस महाविद्यालय के काफी जमीन है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय का जमीन एक निश्चित समय के अन्तराल पर निलामी के माध्यम से पट्टा पर किया जाता है, तथा इससे प्राप्त राजस्व से महाविद्यालय संबंधित व्यय किया जाता है;3.क्या यह बात सही है कि 2021 से पूर्व उक्त महाविद्यालय की जमीन की निलामी कितनी बार हुई है व कितना राजस्व प्राप्त हुआ तथा 2021 से 2024 के बीच कितनी बार निमाली हुई व कितना राजस्व प्राप्त हुआ तथा राजस्व की क्या उपयोगिता रही महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं प्रकाशित किया गया है;4.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त महाविद्यालय के 2021 से पहले प्राप्त राजस्व एवं 2021-2024 के बीच प्राप्त राजस्व तथा इसकी उपयोगिता की स्पष्ट रूप से ब्योरा उपलब्ध करवाने की विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?