क्या मंंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि खगडि़या जिलान्तर्गत खगड़िया शहर के पास गंडक पुल के बायें रहिमपुर के बगल से विभिन्न गांव की सुरक्षा बांध हीरा टोल से मुंगेर पथ तक तथा गंडक पुल के दायी तरफ विभिन्न गांव होते हीरा टोल तक रिंग बांध निर्माण के संदर्भ में विभाग द्वारा विस्तृत सर्वे तकनीकी सम्भावना प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु मुख्य अभियंता समस्तीपुर को विभागीय पत्रांक-1128, दिनांक-16.03.2022 द्वारा निर्देशित किया गया परन्तु अभी तक बांध निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त रिंग बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?