क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड अन्तर्गत मनवाॅ पंचायत के बिछहाॅ गाॅव के बीच से निकलने वाली पईन में रामनगर आहर के कोन्हारा के पास कच्चा बांध बांधकर दोनों तरफ किसान सैंकड़ों बीघा खेती का पटवन करते हैं; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त कच्चा बांध की जगह स्लूइस गेट का निर्माण नहीं होने से एवं सड़क से अगजा पर तक पईन की उड़ाही एवं 8 फीट की चौड़ाई में पक्कीकरण नहीं होने से किसानो को सिंचाई में परेशानी होती है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्लूइस गेट, पईन की उड़ाही एवं पक्कीकरण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?