क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के उदेरा स्थान बराज से निकलने वाली माधोपुर ब्राँच नहर का वर्षो पूर्व से आधा अधुरा निर्माण कार्य कराकर बंद कर दिया गया है जिससे उक्त नहर से आजतक सिंचाई कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त अधूरे निर्मित नहर का निर्माण कार्य कबतक पुरा कराते हुए माधोपुर तक सिंचाई हेतु पानी पहुंचाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?