क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखण्ड के दामोदरपुर पंचायत के अन्तर्गत ग्राम जवईनियां में गंगा नदी के पानी से काफी तेजी से कटाव हो रहा है, जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों का मकान कटाव के कारण गंगा नदी में विलीन हो गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त गांव के जितने ग्रामीणों का मकान गंगा नदी में विलीन हो गया है, उन्हें आवासित भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?