क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के अंधराठाढ़ी प्रखंड के ननौर ग्राम के सुरग्वे नदी, हररी ग्राम के सुवेन नदी मुसवा चौक के निकट, पस्टन नवटोली के कटहा धार और शिवा पुवारी टोल के महथा धार में स्लूइस गेट नहीं रहने से हजारों एकड़ भूमि में खेती करने में कठिनाई होती हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थल पर स्लूइस गेट का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?