क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के डुमराँव ब्रांच कैनाल के 31 किलोमीटर से 65 किलोमीटर के बीच निकलने वाली वितरणियों में पुल, फॉल तथा आउटलेट जर्जर होने के कारण स्थानीय किसानों को सिंचाईं में कठिनाई हो रही है; 2. क्या यह बात सही है कि नहर पर निर्मित पुलों की जर्जर स्थिति के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है; 3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त पुल, फॉल तथा आउटलेट के जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?