क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के अधिष्ठापित कुल आठ उसना राइस मिल से ही बक्सर जिला के सभी पैक्सों व व्यापरमण्डल द्वारा अधिप्राप्ति किये गए धान का मिलिंग कराकर फोर्टिफायड चावल जमा करना है;(2) क्या यह बात भी सही है कि वर्ष 2023-24 में उक्त उसना राइस मिल मालिकों द्वारा मिलिंग क्षमता ज्यादा दिखाकर रजिस्ट्रेशनकराया गया जबकि पैक्सों व व्यापर मण्डलों से प्राप्त धान को कूटने में सितम्बर 2024 तक का समय लगा जिसमें पैक्सों कोभरी हानि हुआ है;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उसना मीलों के वास्तविक मिलिंग क्षमता के अनुसार ही मिलिंग करनेतथा शेष धान का अरवा चावल मिलिंग करा कर जमा कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?