क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के अनुमण्डल अस्पताल डुमराँव में सिटी स्कैन, हेपेटाइटिस ईलाज की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था नहीं होने के कारण रोगियों को ईलाज कराने में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कब तक अनुमण्डल अस्पताल, डुमराँव में उक्त व्यवस्था को बहाल कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?