क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत गोह प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह का नया भवन निर्माण हुआ है परंतु पानी निकासी हेतु नाला का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे गंदे पानी का जल जमाव अस्पताल परिसर में रहता है और मरीजों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोह के परिसर में नाला का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?