क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलांतर्गत प्रखंड-गोह के पंचायत बाजार वर्मा के ग्राम बाजार वर्मा में पंचायत भवन के निर्माण हेतु चार जमीन क्रमशः 1.खाता सं0-74 प्लाॅट-1915, रकबा-27 डि0, 2.खाता सं0-74, प्लाॅट 2221, रकबा-23 डि0, 3.खाता सं0-130, प्लाॅट 79, रकबा 3.41 डि0, 4.खाता सं0-130, प्लाॅट 80, रकबा 2.84 डि0 उपलब्ध रहने के बावजूद अंचलाधिकारी, गोह द्वारा ग्राम-मुड़वा में पंचायत भवन बनाये जाने हेतु जमीन 6 माह पूर्व उपलब्ध करायी गयी है जबकि पंचायत भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय में ही किया जाना है, यदि हां, तो सरकार बाजार वर्मा ग्राम में उक्त उपलब्ध प्लाॅटों में से किसी एक स्थान पर पंचायत भवन का निर्माण कराये जाने का कबतक विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?