क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत गोह प्रखंड के बाजार वर्मा पंचायत के ग्राम दूल्हा बीघा मोड पर तथा चापुकपंचायत के ग्राम चापुक में पशु अस्पताल निर्माण हेतु प्रस्तावित हैं;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों स्थानों पर लगभग 12-12 हजार पशुओं की आबादी है;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त दोनों स्थानों पर पशु अस्पताल बनाने का विचार रखती है, हांतो कब तक, नहीं, तो क्यों?