क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के राजपुर विधान सभा अन्तर्गत इटाढ़ी प्रखण्ड के ग्राम-मुरादपुर में 20 एकड़ में पोखरा अवस्थित है?(2) क्या यह बात सही है कि उक्त पोखरा में मछली पालन बड़े पैमाने पर होता है, पर पोखरा की साफ-सफाई नहीं होने के कारण बड़ी कठिनाई होती है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पोखरा की साफ-सफाई कर मछली पालने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?