क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1.क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के राजपुर विधान सभा अन्तर्गत अतरौना राजबाहा, हेठुआ राजबाहा, उन्नवास राजबाहा, मुरारचक/हकीमपुर राजबाहा तथा चैसा शाखा नहर के 12 कि॰ मी॰ से लेकर अंतिम छोर तक नहर जीर्ण शीर्ण अवस्था में है एवं नहर में गाद भी जमा हुआ है, जिसके कारण पानी नहर के अन्तिम छोर तक नहीं पहुँच पाता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नहर का जीर्णोधार एवं गाद की सफाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?