क्या मंत्री, पंचायत राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत लहलादपुर पंचायत समिति को 01 करोड़ रूपया पंचायत समिति में आया, परंतु अभी तक दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण राशि खर्च नहं हो पा रही है, जिसके कारण उक्त प्रखंड के राशि खर्च नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक दिशा निर्देश भेजकर उक्त राशि को खर्च कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?