क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम कचहरी के रखरखाव हेतु 50 हजार रूपये प्रति वर्ष अनुदान देने का प्रावधान है; 2. क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला के ताजपुर, सुमियो,जहाँगीरपुर, श्यामपुर सहित अन्य पंचायतो के ग्राम कचहरी के रख रखाव हेतु लगभग तीन वर्षो से अनुदान नहीं मिल रहा है; 3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जिलों के उक्त पंचायतो में स्थित ग्राम कचहरी के रख रखाव हेतु अनुदान देने का विचार रखती है, हाॅ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?