क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला के ताजपुर पंचायत के वार्ड न० -10 सुन्दरपुर वार्ड न०-4 तथा मिर्जापुर वार्ड न०-4एवं मोसरा वार्ड न०-11,12 में नलकूप खराब हेै जिसके कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है; यदि हाँ सरकार खराबनलकूप को ठीक कर चालू करने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक नहीं, तो क्यों ?