क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि पटना नगर निगम क्षेत्र वार्ड 27 में स्थित दलित बस्ती में 400 से अधिक दलित परिवारों के लिए साफ पानी पीने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण दलित परिवार दुषित पानी पीने को विवश है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त दलित परिवारो को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?