क्या मंत्री, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड में उच्च साधन सुविधा से युक्त प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु एक आई0 टी0 आई0 काॅलेज की स्थापना सन् 2019 में ही हो चुका है, परंतु आज तक इस संस्थान में बच्चों का पठन-पाठन प्रारम्भ नहीं हुआ है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त संस्थान में तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?