क्या मंंत्री, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया में साइंस पार्क सह तारामंडल का निर्माण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है एवं इसके निर्माण हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा चूका है; 2. क्या यह बात सही है कि साइंस पार्क सह तारामंडल के निर्माण नहीं होने से पूर्णिया तथा आसपास के जिलों के छात्रों को खगोल विज्ञान समझने में कठिनाई होती है ; 3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार पूर्णिया में साइंस पार्क सह तारामंडल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?