स्थानीय हिन्दी समाचार पत्र में दिनांक 09 सितम्बर 2024 को प्रकाशित शीर्षक ’’1100 करोड़ से बन रहे 21 मार्केट यार्ड में 12 का 53 प्रतिशत व 9 का 5 प्रतिशत ही हुआ काम‘‘ के आलोक में क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि राज्य में कृषि विभाग ने पूर्णिया जिला के गुलाबबाग बाजार समिति सहित 21 बाजार प्रांगणों के जीर्णोद्धार का कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि0 को दिया है, जिसके द्वारा दो फेज में हो रहे कार्य में 12 मार्केट यार्ड का कार्य 53 फीसदी और 9 में 5 फीसदी ही पूर्ण हुआ है, जबकि कार्य से ज्यादा की राशि का उठाव हो चुका है;2.क्या यह बात सही है कि पूर्णियाॅ जिला के गुलाबबाग बाजार समिति प्रांगण में हो रहे जीर्णोद्धार कार्य काफी धीमी गति से एवं प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त 21 बाजार प्रांगणों के जीर्णोद्धार कार्य में हो रही लेटलतीफी तथा पूर्णिया गुलाबबाग बाजार प्रागण में हो रहे निर्माण कार्य में की जा रही अनियमितता एवं गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाॅ, तो कबतक,नहीं तो क्यों ?