स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-02.09.2024 को प्रकाशित शीर्षक "सभी सरकारी स्कूलों में होंगे स्काउट गाईड दल" के आलोक में क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षा पदाधिकारी को स्काउट गाइड गठन हेतु पत्र जारी कर दिया गया है परंतु अभी तक पूर्णिया सहित राज्य के किसी भी जिले में इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है; यदि हाॅ तो सरकार कबतक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में स्काउट गाईड दल का गठन कराने तथा विभागीय आदेश की अनदेखी करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?