हिन्दी दैनिक समचार पत्र में दिनांक 26.10.24 को प्रकाशित " सूबे में 36 हजार से अधिक स्कूलों के रसोईघर क्षतिग्रस्त" शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि नालंदा में 1727, सारण में 1665, भोजपुर में 1120, पूर्वी चम्पारण में 1498, मुजफ्फरपुर में 777, गया में 2205 सहित राज्य के अन्य जिलों में 36 हजार 223 स्कूलों के रसोई घर क्षतिग्रस्त है ; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिलों सहित अन्य जिलों में रसोई घर क्षतिग्रस्त होने के कारण मध्याहन भोजन सुचारू रूप से नहीं चल रहा है साथ ही रसोई घर जर्जर होने के कारण बरामदे पर खाना बनाया जा रहा है, जिसके कारण स्कूलों के बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त जिलों के विद्यालयों में क्षतिग्रस्त रसोई घर की मरम्मति कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?