क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि ग्राम पंचायत नियोजन इकाई से चयनित नियोजित शिक्षक जो राज्य के वैसे मध्य विद्यालय में पदस्थापित है जहां केवल 6 से 8 तक ही वर्ग कक्षा संचालित होता है और वहां पदस्थापित शिक्षक राज्य सरकार के अधीन शिक्षा विभाग द्वारा वर्ग 6 से 8 के विशिष्ट शिक्षक हेतु आयोजित सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद विशिष्ट शिक्षक का योगदान पत्र भी दिया जा चुका है परन्तु उन सभी शिक्षकों को मध्य विद्यालय में योगदान करने से प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षा विभाग के पत्राक-7/ विविध-181/24-2452 दिनांक-31/12/24 के क्रम सं०-03 पृच्छा का बिंदु का हवाला देकर रोक दिया गया है; यदि हाँ, तो सरकार सक्षमता परीक्षा पास कर चुके विशिष्ट शिक्षको का कब तक योगदान कराने का विचार रखती है, नहीं तो, क्यों ?