क्या मंत्री शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के चाँदपूरा पंचायत में अवस्थित राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में कमरा, स्र्माट क्लास रूम एवं विद्यालय के चाहरदिवारी नही है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में लगभग 700 विद्यार्थी नांमकित है जबकि उनके पठन-पाठन हेतु मात्र 6 कमरा उपलब्ध है, जिस कारण विद्यार्थीयों को पठन-पाठन में घोर असुविधा होती है और साथ ही चाहरदिवारी के अभाव में आये दिन असमाजिक तत्वों का अखाडा बना रहता है:(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में छात्र/छात्राओं के हित में अतिरिक्त कमरों के साथ चाहरदिवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?