Back to Legislative Questions Repository
Q.No 39Starred Question Listed

भवन का निर्माण

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत वीरपुर प्रखण्ड के जगदर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, जगदर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय का संचालन एक ही परिसर में किया जा रहा है जिसके कारण गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, स्मार्ट क्लास एवं विज्ञान प्रयोगशाला जैसी आधारभूत सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त मध्य विद्यालय में लगभग 900 छात्र-छात्राएँ तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगभग 600 छात्र-छात्राएँ नामांकित हैं, जबकि दोनों विद्यालयों के संचालन हेतु कार्यालय सहित मात्र 16 कमरे उपलब्ध हैं तथा 34 शिक्षक कार्यरत है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदर के लिये नेय भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117