क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला मुख्यालय अन्तर्गत बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के बजरंग चौक से नायरा पेट्रोल पंप, तेलिया पोखर होते हुए रामदयाल मसकारा जी के घर तक जाने वाली सड़क जिसकी दूरी लगभग 1 कि0मी है, अत्यंत जर्जर है; जिस कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा आये दिन दुर्घटना घटित होती रहती है; यदि हाँ तो सरकार कबतक जनहित में उक्त सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?