Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2616UnStarred Question Listed

पुन:र्निर्माण  करना

श्री गुंजेश्‍वर साह (77) (महिषी) शिक्षा 28 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन  विभाग , यह बतलाने की  कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात  सही है कि महिषी विधान सभा में नवहट्टा प्रखंड के चार विद्यालय कोशी नदी में विलीन हो जाने के कारण नामांकित छात्र छात्राओं की पढ़ाई बंद हो जाने के कारण नामांकित छात्र छात्रों की पढाई बंद हो चुकी है, साथ ही सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही पोशाक, साइकिल व छात्रवृति की राशि नहीं मिल पा रही है; 2 . क्या यह बात  सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा  के पत्रांक SSA/civil/2024-25/1626 दिनांक 14/12/2024  द्वारा उक्त कोशी में विलीन हुए विद्यालयों के आधारभूत संरचना के पुन:र्निर्माण के लिए आपदा मद से राशि उपलब्ध कराने हेतु  अपर समाहर्ता , आपदा प्रबंधन सहरसा को पत्र  लिखा गया था परन्तु  राशि अभी तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है; 3. यदि उपर्युक्त  खण्डों के उत्तर   स्वीकारात्मक है तो क्या  सरकार आपदा मद से उक्त विद्यालयों का पुन:र्निर्माण कब तक  करवाने का विचार रखती हैं , नहीं तो क्यों।

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 मार्च, 2025
Member
श्री गुंजेश्‍वर साह (77) (महिषी)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Gunjeshwar Sah (77)
Gunjeshwar Sah (77)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Mahisi-Saharsa (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Jul 1949