क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पाटलिपुत्र वि० विद्यालय, पटना के अन्तर्गत बी०डी० कॉलेज, मीठापुर के दर्जनों प्रोफेसर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थापित रहने के बावजूद शहरी क्षेत्र का माकन किराया भत्ता के साथ ही अन्य भत्ता का भुगतान शहरी दर पर किया जा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित कॉलेज के ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित प्रभारी प्राचार्यों पर कानूनी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?