क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बिहटा प्रखंड स्थित नेऊरा, बेला सहित दर्जनों ग्राम पंचायत का भूमि एलिवेटेड सड़क एवं हवाई अड्डा निर्माण करने हेतु सरकार द्वारा अधिग्रहण किया गया है, परन्तु अधिग्रहित भूमियों का उचित मुआवजा राशि का भुगतान भूस्वामियों को नहीं किया जा रहा है, यदि हॉ, तो सरकार कबतक वर्णित पंचायतों के भूस्वामियों का अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?